
सारनी। बैतूल जिले की औद्योगिक नगरी सारणी की रहने वाली फिल्म एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर अग्रणी समाजसेवी संस्था जन परिषद के ईस्ट जोन की वूमेन विंग की महासचिव फरीदा सिद्दीकी बबली की फि ल्म मदर्स पेन आगामी 26 अगस्त को एमएक्स प्लेयर पर किसी भी समय देखी जा सकती है। इस फि ल्म में बबली ने केंद्रीय पात्र (मुख्य किरदार) की भूमिका अभिनीत की है। फरीदा सिद्दीकी कई फिल्मों और सीरियल्स में अहम भूमिका निभा चुकी हैं तथा कई सम्मानों से सम्मानित भी हो चुकी हैं। फरीदा सिद्दीकी ने पिछले कुछ समय पहले एक विज्ञापन में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर किया था। निकट भविष्य में एक अन्य फिल्म में ये फिर से एक केंद्रीय भूमिका करने वाली हैं।
+ There are no comments
Add yours