- बीएमएस के अध्यक्ष, महामंत्री एव उनकी पुरी टीम की मेहनत ने परचम लहराया
सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा की भूमिगत खदान में काम करने वाले कर्मचारियों के वर्ष 2023 का सदस्यता सत्यापन समाप्त हुआ है,और दो चरणों में हुए सदस्यता अभियान में बीएमएस यूनियन प्रथम स्थान पर रही पहले सदस्य 12 से 22 अगस्त को हुआ दूसरा सदस्य सत्यापन 11 से 12 सितंबर को संपन्न हुआ जिसमें 2377 कर्मचारियों ने सदस्यता सत्यापन में भाग लिया 2377 में से 911 सदस्य बीएमसी यूनियन के बने इस तरह संपूर्ण पाथाखेड़ा एरिया में बीएमएस यूनियन (भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ) प्रथम स्थान पर स्थापित हुई है। जबकि एटक यूनियन को 889 सदस्यों के भरोसे दूसरे स्थान पर रहना पड़ा है। वही संपूर्ण वेकोलि क्षेत्र में एसएमएस यूनियन प्रथम स्थान पर है। लेकिन पाथाखेड़ा क्षेत्र ऐसा स्थान है जहां पर एसएमएस यूनियन प्रथम नहीं आ पा रही है। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के राष्ट्रीय स्तर के नेता शिवकुमार यादव ने पाथाखेड़ा में भ्रमण और एचएमएस यूनियन के पदाधिकारी की बैठक ली थी उसके बाद भी एचएमएस यूनियन 488 सदस्य अपने पक्ष में कर पाई है इस तरह एसएमएस यूनियन का प्रथम स्थान पर बने रहने आने का सपना अधर मे ही रह गया है।इटक यूनियन किसी समय में संपूर्ण कोल इंडिया की सरताज हुआ करती थी लेकिन वर्तमान समय में इटक यूनियन को उन 89 सदस्यों के दम पर चौथे स्थान पर रहना पड़ा है। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा में 2648 कर्मचारी अधिकारी है। जिसमें से 2377 लोगों ने सदस्यता अभियान में भाग लिया जबकि 271 ऐसे कर्मचारी अधिकारी रहे जिन्होंने इस सदस्यता सत्यापन से अपने आप को दूर रखा है।
+ There are no comments
Add yours