बैतूल। जनजातिय समाज के नायक वीर बिरसा मुण्डा के बलिदान दिवस पर भाजपा गंज व कोठीबाजार मंडल के कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय पर बालक छात्रावास में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जननायक बिसार मुण्डा को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी की लडाई में वीर बिरसा मुण्डा के योगदान को भुलाया नही जा सकता है। उन्होेने जनजातिय समाज को एकत्रित कर अंग्रेजो से लडाई लडी। इस दौरान वे जेल भी गए। जेल में मिली प्रताडना एवं 9 जुन 1900 को अंग्रेजो द्वारा दिए गए जहर से उनकी मृत्यु हो गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा, दीपू सलूजा, डा.महेन्द्र सिंह चैहान, रवि सोनी , लाला साहू, शेखर इत्यादि उपस्थित थे।
बिरसा मुण्डा के आजादी की लडाई में दिए योगदान को भुलाया नही जा सकता- बबला
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours