बाहरी लोगों के वार्ड में प्रवेश निषेध करने हेतु किया आवागमन मार्ग बंद

Estimated read time 0 min read

सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के मेहकार ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम हीरावाड़ी में सारनी  ट्रांसमिशन कार्यालय में संविदा लाइन अटेंडेंट श्रेणी 2 के पद पर कार्य करने वाले युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात सारनी क्षेत्र के रहवासियों में काफी भय का माहौल है। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 10 के वनग्राम पुरानी सारनी के वार्डवासियों ने आवागमन मार्ग को बांस लगाकर मंगलवार को बंद कर दिया। वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बबलू नर्रे ने बताया कि वनग्राम पुरानी सारनी के वार्डवासियों ने आपस मे चर्चा पार्षद की सहमति से वनग्राम के आवागमन मार्ग को बंद कर दिया ताकि बाहरी लोगों का बस्ती में आना जाना कम हो सके। इसके साथी वार्ड वासियों में निर्णय के वार्ड के अंतर्गत किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने से रोका जाएगा एवं कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता सभी दिखायेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours