बाहरी पुल मे पहुचने वाली 8 वी टीम साई सुपर जवाहर क्लब बगडोना बनी

Estimated read time 0 min read
  • नागपुर भौरा बैतूल अपने मैच हारकर प्रतियोगिता के बाहर

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 19 वे दिन सुपर आठ के तीन मैच  मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की आज का पहला मैच सिटी स्टार डब्लू सीएल सावनेर व बालाजी क्लब बैतुल के बीच खेला गया । बालाजी क्लब बैतुल पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 92 रन बनाए और सिटी स्टार डब्लू सीएल सावनेर के सामने 93 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिटी स्टार डब्लू सीएल सावनेर ने 10 ओवर खेलते हुए 87 रन ही बना पाई और यह मैच बालाजी क्लब बैतूल 36 रनों से जीत गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच फैजल जिन्होंने बल्ले से 22 रनों की पारी खेली । आज का दूसरा साई सुपर जवाहर क्लब बगडोना  व ऐ.डी सिक्सर भौरा के बीच खेला गया । साई सुपर जवाहर क्लब बगडोना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी साई सुपर जवाहर क्लब बगडोना ने निर्धारित 12 ओवरों मे 97 रन बनाए 98 रनों के लक्ष्य का पिछा करने ऐ.डी सिक्सर भौरा ने निर्धारित 12 ओवर खेलते हुए 72 रन ही बना पाई साईं सुपर  यह मैच 26 रनों से जीत गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच चुनमुन  ने 19 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली । आज का तीसरा मैच बालाजी क्लब बैतुल व साई सुपर जवाहर क्लब बगडोना  के बीच खेला गया। बालाजी क्लब बैतुल ने टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी करते हुए  10 ओवरों मे 60 रन बनाकर 61 रनो के लक्ष्य का पिछा करने उतरी साई सुपर जवाहर क्लब बगडोना ने छठवें ओवर में ही हासिल कर 8 विकेट से मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच आनंद जिन्होंने बहुमूल्य तीन विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच बने। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कार्यक्रम के अतिथी सीताराम साहु,अशोक बामदेव बसंत नागले योगेश परानचपे सुधीर यादव मुकेश यादव गोलू राजपूत बाबू सिह अविनाश पाल हेमराज नागले प्रवीण सोनी नदीम हैदर,  ग्राउण्ड मे पहुचकर खिलाडियो को मैन आफ द मैच का पुरुस्कार वितरण किया द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,योगेश बर्डे, सुभाष सिह  खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, पिंटू अंसारी,सुभाष सिह,संजीत चौधरी सुनील सिंह चांद अंसारी बंटी पण्ड्राग्रे, सेहित अग्रवाल,हलचल गुप्ता,दिलिप विश्वकर्मा, राजा पंडाग्रे,गणेश महस्की, देवेन्द्र वामनकर अमित अग्रवाल,,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी कमल सातनकर, राजा गोहै जयदेव उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours