बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर दादा धाम को प्रतिदिन पुनः चालू करने की की मांग

Estimated read time 1 min read

शाहपुर। रेल संघर्ष समिति द्वारा बरबतपुर रेलवे स्टेशन प्रबंध को रेल मंत्री, रेलवे अध्यक्ष बोर्ड दिल्ली ,रेल महाप्रबंधक मुंबई, डीआरएम नागपुर एवं सांसद बेतूल हरदा के नाम ज्ञापन दिया गया। संघर्ष समिति द्वारा नई समय सारणी अनुसार अंडमान एक्सप्रेस16031/32 ,93/94 का स्टॉपेज बरबतपुर स्टेशन पर किया जाए एवं नागपुर भुसावल-22111,22112 (दादा धाम) प्रतिदिन पुनः  प्रारंभ की जाए जिससे आवागमन का साधन जनता को मिल सके।शाहपुर की जनता 20 साल से अपनी सुविधाओं के लिए बरबतपुर में अंडमान एक्सप्रेस 16031/32,93/94 ट्रेन के मांग करते आ रहे हैं इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री से लेकर रेल भवन महाप्रबंधक डीआरएम से लेकर जीएम तक गुहार लगा दी पर कोई फायदा नही। यात्रियों को रेल से यात्रा करने के लिए 40 किलोमीटर बेतूल रेलवे स्टेशन एवं 60 किलोमीटर इटारसी रेलवे स्टेशन के लिए जाना पड़ रहा है।

ज्ञापन देने में बीनू बकोड़िया, आशीष राठौर ,सूर्यकांत सोनी, अभिषेक गुप्ता सचिन गुप्ता, अपार गुप्ता , देवेंद्र गुप्ता संजीत गुप्ता, सिम्मू जैन, सुमित गुप्ता, संतोष राठौर, मौजूद थे। बीनू बकोड़िया- बरबतपुर रेल्वे स्टेशन पर अंडमान के स्टॉपेज के लिए रेल प्रशासन अमानत राशि जमा करना चाहती है तो रेल संघर्ष समिति तैयार है। सूर्यकांत सोनी- नागपुर भुसावल दादा धाम एक्सप्रेस प्रतिदिन पुनः प्रारंभ होने से यात्रियों को एवं रेलवे को लाभ प्राप्त होगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours