बडोरा मंडल ने बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भाजपा ग्रामीण मंडल बडोरा द्वारा शहीद बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाशंकर नीतू पटेल ने शहीद बिरसा मुंडा के छाया चित्र के समक्ष फूल माला अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 875 को किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों की गोलियों का सामने तीर कमान से किया था एवं वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए संघर्ष किया। वहीं स्वतंत्र आंदोलन में उनका अहम योगदान रहा। मुंडा एक जनजाति समूह था जो छोटा नागपुर पठार झारखंड निवासी था। 25 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष उमाशंकर नीतू पटेल, केसरी पटेल, विधानसभा प्रभारी इंद्रपाल पुणे, जितेंद्र सिंह चंदेल, भोला खंडेलवाल, महेश्वर सिंह चंदेल, शीवपाल गोचरे, रामेश्वर भारती, महेनद्र सिंह चन्देल, ओमप्रकाश सरले, श्याम सिंह चौहान, साहेब लाल कोकाटे, महामंत्री कैलाश सोनी, कृष्णा पाठा, कमलेश रावत, नवनीत महतो, प्रवीण मंडले, लक्ष्मण पटेल, एकनाथ नरवरे, अशोक बिरघड़े, नंदकिशोर कोड़े उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours