
सारनी। आज ग्राम पंचायत सिताकामथ के मयावानी ग्राम मे चौरिया कुड़मी प्रतियोगीता टूर्नामेंट का शुभांरभ 19 दिसंम्बर से शुरु हुआ था जिसमें कि 10 टीमे ने भाग लिया आज फायनल मुकाबला आर सी सी क्लब छुरी व कुही केपिटल के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए कुही केपीटल ने 15 ओवर मे 108 रन बनाये जवाबी पारी खेलते हुए आर सी सी छुरी ने,13ओवर मे 7 विकेट खोकर 109 रन बनाकर मैच 3 विकेट से मैच जित लिया । फायनल मैच के मैन आफ द मैच आर सी सी छुरी के कप्तान दिलीप चौरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाये। बेस्ट बॉलर आरसीसी के आशिष मलैया,बेस्ट कैचर आरसीसी के अभिकेश, बेस्ट आलराउड़र कुही केपिटल के सुमीत चौरे रहे।आज के फायनल मैच के मुख्यअतिथी भाजपा के जिले के मंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, राकेश वर्मा,भाजपा कोषाध्यक्ष रुपेश सिनोटिया, उपाध्यक्ष दीपक पटेल, उपाध्यक्ष शिवराज यादव और कुडमीं समाज के अध्यक्ष राधेलाल घनकारे, अशोक पटेल, राजकुमार मलैया, पुरषोत्तम चोरे, धुर्वे मलैया, उमेश पटेल,हरिप्रसाद झल्लारे, कन्हैयालाल वर्मा,देवराज वर्मा,परसराम हनकारे,सम्पत चौरे, और ग्राम वासी उपस्थिति रहीं।
+ There are no comments
Add yours