सारनी। प्रवासी मजदूरों की सहायता हेतु भारतीय मजदूर संघ के द्वारा हेल्प डेस्क का गठन किया गया। देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के द्वारा कोरोना के कारण बाहर से आऐ हुए प्रवाशी श्रमिकों के सहायता हेतु सभी जगह पर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। हेल्प डेस्क में प्रत्येक जिले से पाँच पाँच पदाधिकारी नियुक्त किये गए है। जो पंचायत एवं ग्राम स्तर तक जा कर श्रमिकों की समस्याएँ सुनेंगे। एवं सम्बंधित विभाग एवं अधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। जिसमें बैतूल जिले के पाँच पदाधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नम्बर इस प्रकार है। सुदामा सिंह पाथाखेड़ा 9407467588,हरिओम कुशवाहा सारनी 9926466735,पंजाबराव गायकवाड़ बैतूल 9425783526,नथुराव चडोकर भैंसदेही 9424479116,श्याम सेवतकर मुलताई 9329810635 कोई भी श्रमिक इनके मोबाइल नम्बर पर बात कर अपनी समस्याओ से इन्हें अवगत करा सकता है।
प्रवासी मजदूरों के लिए मजदूर संघ ने जारी की हेल्पलाइन नंबर
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours