प्रमोद अध्यक्ष, ओमकार शुक्ला बने महामंत्री

Estimated read time 0 min read
  • भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

सारनी। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाथाखेड़ा का द्विवार्षिक एक दिवसीय 40 वां अधिवेशन ऑफिसर्स क्लब पाथाखेड़ा में संपन्न हुआ। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन बीएमएस के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले द्वारा किया गया। प्रमोद सिंह जहां अध्यक्ष  चुने गए। वहीं ओमकार शुक्ला को महामंत्री बनाया गया। पूर्व महामंत्री बिजेन्द्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष तो संजय सिंह को संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया। इनके अलावा शेषराव बिंजवे, ललित सिन्हा, नरेन्द्र मिश्रा, एसएन बारस्कर, राकेश सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि प्रकाश नागले, हरभजन सिंह, बिमलेश कुमार, अजय प्रजापति, बबीता रघुवंशी को मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं डीके भादे को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोंटी मालवीय को प्रचार मंत्री, सत्यम गिरी कार्यालय मंत्री और संतोष सोनी को एरिया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं एसके बेन, अशोक मालवीय और ऊमा मालवीय को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। द्विवार्षिक एक दिवसीय अधिवेश दो चरणों में संपन्न हुआ। पहला चरण में उदबोधन हुआ। जबकि दूसरे चरण के आखिरी में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पहले चरण में बीएमएस के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रदेश में 14 महासंघ है। जबकि बीएमएस से जुड़ी 702 पंजीकृत्त यूनियन है। 20  लाख से अधिक सदस्य है। मधुकर साबले ने कार्यकर्ताओं को देवदूत बताया। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा संगठित क्षेत्र के लोग जिस दिन असंगठित क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर चलने का संकल्प ले लेंगे। उस दिन ठेंगड़ी जी का सपना पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिजेन्द्र सिंह, प्रकाश राव, संजय सिंह, नागेन्द्र निगम, रंजीत सिंह, हरिओम कुशवाहा, नरेन्द्र मिश्रा, जगन्नाथ डहेरिया, देवेन्द्र भादे, लाल सिंह, रवि बिहारे, सिद्धेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours