प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना का ‘अन्न उत्सव’ के रूप सारणी में भी हुआ शुभारंभ

Estimated read time 1 min read

सारनी। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना को ‘अन्न उत्सव’ के रूप आज मध्य प्रदेश की 25435 उचित मूल्य की राशन दुकानों में मनाया गया। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र सारणी की 10 उचित मूल्य की राशन दुकानों पर गरीब कल्याण अन्न योजना को अन्य उत्सव के रूप में मनाया गया सभी राशन की शासकीय दुकानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअल संबोधन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हितग्राहियों ने सुना।
नगर की सभी 10 शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों पर भाजपा के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों की निगरानी में आज हितग्राहियों को सुखा अनाज वितरित किया गया। जहां शोभापुर कॉलोनी के कैलाश नगर मैं स्थित राशन दुकान पर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पूर्व जिलामंत्री रंजीत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा, वार्ड पार्षद जगदीश पवार एवं भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने किया।जहां पर उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में गरीब कल्याण अन्य वितरण योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों दिवाली तक मुफ्त अनाज वितरण करने की घोषणा की थी आज गरीब कल्याण के लिए संकल्पित केन्द्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार द्वारा अन्न उत्सव मना कर पात्र हितग्राहियों को राशन वितरित किया जा रहा है। वार्ड़ 30 टट्टा कालोनी उचित राशन की दुकान का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ ङेहरिया, विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह,पूर्व मंडल अघ्यक्ष सुधा चन्द्रा,समीर मसिद, रवि देशमुख ने किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा ने कहाँ की समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति की चिंता करते हुए केंद्र सरकार द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया जिससे कि गरीबों को दिवाली तक का मुफ्त अनाज उपलब्ध किया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ट नेता पी जे शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने वार्ड क्रमांक 12 मैं स्थित सार्वजनिक खाद्यान्न दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में कहां की भाजपा की सरकार समाज के हर वर्गों की चिंता कर उन्हें समय-समय पर संबल प्रदान करती है कॉविड के कारण अपना व्यवसाय गवा चुके गरीबी रेखा के नीचे के हितग्राहियों को शासन द्वारा सूखा अनाज निशुल्क दिया जा रहा है। नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा एवं भाजपा के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य वितरण योजना का आज शुभारंभ सभी पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा सांकेतिक रूप हर राशन दुकान पर 100 हितग्राहियों राशन वितरित किया गया हर हितग्राही को दिवाली तक मुफ्त अनाज देने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिबंध है। सारनी नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न उचित मूल्य की राशन दुकानों भाजपा के नेता उपस्थित थे जिसमे प्रमुख रूप जी पी सिंह, जगन्नाथ डेहरिया, किशोर बरदे, समीर मशीद, नन्हे सिंह, सुनील अग्रवाल, रेवाशंकर मगरदे, कृष्णा साहू, रविन्द्र देशमुख, विनय मदने,शिबू सिह, कुबेर डोगरे ,सुनंदा पाटिल योगेश बर्डे प्रकाश डेहरिया मुकेश यादव,मनोज ठाकूर, संदीप झपाटे,महेन्द्र पवार,सविता ड़ेहरिया,संजीत चौघरी,सुंनदा पाटिल,राकेश सोनी,राहूल कापसे,प्रविण सोनी,लक्ष्मण सेठ,संजय प्रजापति,मीना गुप्ता,उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours