प्रदेश कार्यकारिणी में 2 सांसद और 3 विधायकों को भी जगह; 7 माेर्चों के अध्यक्ष भी घोषित

  • पांच महामंत्रियों की ही अब तक हो पाई थी घोषणा, नई कार्यकारिणी का था लंबे समय से इंतजार

भोपाल बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्तियों को लेकर इंतजार अब खत्म होता हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष और इतने ही प्रदेश मंत्री बने।

बीजेपी की प्रदेश संगठन में साढे 4 साल बाद बदलाव हुआ है। इससे पहले 16 अगस्त 2016 को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कार्यकारिणी घोषित की थी। इसके बाद सांसद राकेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन वे अपनी टीम नहीं बना पाए थे। फरवरी 2020 को प्रदेश में संगठन की कमान सांसद वीडी शर्मा को मिली थी, लेकिन वे अभी तक केवल 5 महामंत्रियों की नियुक्ति कर पाए थे।

सात मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त
होशंगाबाद की माया नारोलिया को महिला मोर्चा, होशंगाबाद के दर्शन सिंह चौधरी को किसान मोर्चा, सीहोर के भगत सिंह कुश्वाहा को पिछड़ा वर्ग, सिवनी के वैभव पवार को युवा मोर्चा, नरसिंहपुर के कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चा, झाबुआ के कली सिंह भाबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा रफत वारसी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours