सारनी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बैतूल के तत्वाधान में विश्व अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मेलन में बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि प्रत्येक महिला सशक्त हो यही हमारे संगठन का मूल लक्ष्य है इस सम्मान कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज की गई ।
कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले,राष्ट्रीय सचिव नंदा माहत्रे,अक्षय समर्थ तथा राष्ट्रीय सचिव ब्रजभूषण पांडे द्वारा प्रमुख रूप से उपस्थित होकर पंचायती राज संगठन की मूल अवधारणा से सभी को अवगत करवाया गया और सत्ता के विकेंद्रीकरण कर प्रत्येक महिला का विकास हो उसके लिए प्रयास होने चाहिए ।
हेमंत टाले द्वारा कहा गया कि यदि महिलाए आगे आएगी तभी समाज का विकास होगा वैसे तो हम भाषण में बहुत सुनते है लेकिन क्या सही मायने में विकास हो पाया है। वहीं नंदा माहत्रे द्वारा कहा गया कि समाज में फैली हर कुरीतियों से महिलाओ को संघर्ष करना पड़ता है,हमारी मातृशक्ति हर मोर्चे पर संघर्ष को तत्पर है,क्षेत्र की समस्याओं पर एकजुट होकर संघर्ष करने से सटीक परिणाम में बदलने की आवश्यकता है।
ब्रजभूषण पांडे एवम अक्षय समर्थ ने उपस्थित सभी महिलाओ को प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाने का प्रयास किया और भारतीय संविधान और उसकी उद्देश्यिका साथ ही भारत माता के सही आशय से महिलाओ को इंगित करवाया।
कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैतूल जिला समन्वयक महेन्द्र भारती द्वारा किया गया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरदा से विद्या ठाकुर, बैतूल से पुष्पा पंद्राम, महाराष्ट्र से नंदा माहत्रे,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले,नागपुर से अक्षय समर्थ , बैतूल से ब्रजभूषण पांडे, नपा सारनी के सभी पार्षदगण पिंटिश नागले,अनिता बेलवंशी,वंदना वामनकर,चंद्रा सोनेकर,ताहिर अंसारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर चौहान,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे, मो.इलियास,सेवादल से भोलाकांति, विक्की सिंह,मुश्ताक कादरी,राजू माने, रूखसाना बानो, ममता साहू,शोभा दत्ता,ज्ञानेश्वर पाटिल,भूषण साबले, रूपेश आर्य, शहनाज बानो,कविता पाटिल,पूनम शुक्ला,नेहा पांडे, लाल सोनू सोना,पूर्व पार्षद देवमन लाल डेहरिया,ब्रजेंद्र यादव, ददन गुप्ता, महेन्द्र कौर,किशोर हेडाऊ, महेंद्र भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता और महिला शक्ति उपस्थित थीं।
प्रत्येक महिला को सशक्त बनाना ही संगठन का लक्ष्य…. प्रदेशाध्यक्ष हेमंत टाले
+ There are no comments
Add yours