प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी भाजपा के आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

Estimated read time 1 min read
  • भाजपा नगर मंडल आमला की साधारण बैठक में आगमी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रभारियों एवं सहप्रभारीयो की गई घोषणा

आमला। बोड़खी स्थित एकता मंगल भवन में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला की साधारण बैठक का आयोजन किया गया भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर की उपस्थिति एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ  प्रत्येक बूथ पर जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जन्म जयंती कार्यक्रम के लिए की गई प्रभारियों की घोषणा
आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जन्म जयंती कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला के द्वारा बूथ प्रभारी नगर केंद्र व ग्राम केंद्रों के प्रभारी एवं सह प्रभारीयो की घोषणा की गई जिन्हें प्रत्येक बूथ पर प्रदेश कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ जन्म जयंती कार्यक्रम को प्रत्येक बुथो पर व्यापक रूप से आयोजित करने का दायित्व दिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजा मोर्चा अशोक नागले मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले  राकेश धमोडे गोपेंद्र सिंह जौहरी वाडिया राजेश अमरोही दिनेश बारस्कर शंकर गढेकर राम प्रसाद पवार राजेश ढोलेकर भीम सिंह चौहान सुदर्शन पवार डॉ घनश्याम मालवीय लक्ष्मण चौकीकर गोपाल खतारे नितिन खातरकर निलेश राठौर विशाल सुमित महतकर विशाल नरवरे ज्ञानप्रकाश बनाईत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours