प्रत्येक बूथो पर मनाई जाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पुण्यतिथि

Estimated read time 0 min read
  • सारणी मंडल प्रभारी ने ली बैठक

सारणी। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विस्तारक योजना के कार्य समीक्षा हेतु भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में मंडल प्रभारी विशाल बतरा एवं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के आतिथ्य में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई प्रेस नोट जारी कर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने बताया की जिला नेतृत्व के निर्देश पर श्रद्धा कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर मंडल विस्तारक विशाल बत्रा ने आवश्यक बैठक ली जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई इस अवसर पर मंडल के प्रभारी विशाल बतरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में प्रत्येक बूथों पर अतिथि के रूप में एक वक्ता को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालने के लिए जाना है साथ ही प्रत्येक बूथो से समर्पण राशि के संग्रहण सुनिश्चित हो उसके लिए शक्ति केंद्र के संयोजक, विस्तारक एवं बूथ अध्यक्षों को चिंता करनी है वही मंडल के अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि संगठन की मंशा अनुरूप मंडल सारणी हमेशा ही जिला नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के विचारों पर खरा उतरा है आगे भी बूथ विस्तारक योजना एवं समर्पण अभियान के साथ को प्रत्येक बूथों पर सफल बनाने के लिए मंडल सारणी के कार्यकर्ता प्राण प्राण से जुट जाए बैठक में प्रमुख मंडल के उपाध्यक्ष शिबू सिंह रेवा शंकर मगर दे कृष्णा साहू रविंद्र देशमुख सुनील अग्रवाल के मंडल मंत्री विनय मदने कुबेर डोंगरे सुनंदा पाटिल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज विश्वकर्मा रविंद्र पांसे मुकेश यादव योगेश बर्डे तस्लीम मंसूरी बाबू सिंह राहुल कापसे प्रवीण सोनी विनी राय महेंद्र सारठकर दीपक खातरकर राजू साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours