चिचोली। मध्यप्रदेश में आगामी कुछ महिनों या कुछ दिनों बाद होने जा रहे विधानसभा के चुनावों का समय जैसे जैसे करीब आ रहा हैं राजनैतिक दलों के प्रमुखों व नेताओं की क्षेत्र में सक्रियता निरंतर बढ़ रहीं हैं बैठकों का दौर चल पढ़ा हैं।
चिचोली ग्रामीण मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया विजयी मंत्र
मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्यों को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल चिचोली की मंडल एवं बूथ स्तरीय बैठक लेने शनिवार 12 अगस्त को चूनाहजूरी पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बैठक में मौजूद मंडल एवं मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ बूथ के त्रिदेवों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदीजी और प्रदेश की शिवराज सरकार गाँव,गरीब,किसान,युवाओं के साथ हीं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनायें चलाने के साथ क्षेत्र का चहुमुखी विकास भी कर रहीं हैं जिसका समुचित लाभ भी आमजनों को मिल रहा हैं इसे लेकर आप जनता के बीच जायें और उन्हें बताये कि भाजपा की सरकार होना क्यूँ जरूरी हैं,मंडल के सभी पदाधिकारी एवं दायित्ववान कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों के साथ हीं ग्रामीणों से भी निरंतर संवाद करें और सुनिश्चित करे कि प्रत्येक बूथों पर भाजपा 51 प्रतिशत वोट हासिल कर वहाँ रिकार्ड जीत दर्ज कर बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प साकार करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथों पर भाजपा का कमल खिले यह हमारा उद्देश्य होना चाहिए हमारे मन में केवल एक ही धारणा रहे कि विधानसभा चुनाव में हमारा प्रत्याशी केवल कमल का फूल हैं।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के अलावा ग्रामीण मंडल चिचोली अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, महामंत्री अश्विन राठौर एवं शिवराज उइके,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,अबिजर भाई,भाजयुमो के जिलामहामंत्री संतोष टेकाम के साथ मंडल के पदाधिकारियों एवं बूथों के त्रिदेवों की मौजूदगी रहीं थी।
+ There are no comments
Add yours