प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सारनी नगर जगन्नाथ मंदिर से भगवान महाप्रुभ जगन्नाथ जी रथयात्रा 1 जुलाई को बड़े ही धूमधाम से निकलेगी

Estimated read time 0 min read

सारनी। सारनी नगर के पानी टँकी के पास जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में 1 जुलाई भगवान की  रथयात्रा को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं मन्दिर प्रांगण सजावट ,रथ सजावट, भंडारा प्रसाद व नगर के मुख्य मार्गो से रथयात्रा के माध्यम से भगवान महाप्रुभ जगन्नाथ जी उनकी बहन माता सुभद्रा जी एव उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र जी रथयात्रा में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हुए भक्तों के दुख दर्द दूर करने निकलते हैं और उनकी मौसी के घर मे जाकर विश्राम करते हैं । हिदू समाज व हिन्दू संघटनो एव उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारनी, जगन्नाथ मंदिर समिति के सयुक्त तत्वावधान में सारनी नगर में विगत 15 वर्षो से रथयात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता रहा हैं ।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार रथयात्रा 1 जुलाई को आ रही हैं जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं रथयात्रा के दिन भगवान को प्रातः काल मे स्नान ध्यान गंगा जल दूध दही चंदन इत्यादि नैवेद्य से  कराया जाएगा उनको तैयार कर नए नए वस्त्र धारण कराकर और भोग प्रसाद अर्पित करके हवन पूजन के बाद विधि विधान से भगवान को रथ में विराजित कराकर नगर के मुख्य मार्गो से भम्रण कराया जाएगा। बताया जा रहा हैं कि 30 जून को गायत्री परिवार और जगन्नाथ मंदिर समिति के माध्यम से कलश यात्रा नगर में कराई जाएगी व दीप यज्ञ हवन के माध्यम से रथयात्रा के एक दिन पूर्व शाम को 4 बजे यह कार्यक़म रात्रि तक चलेगा। हिदू समाज संघटन एव जगन्नाथ मंदिर समिति ने सभी से आग्रह किया है कि 30 तारीख को कलश यात्रा एव 1जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी रथयात्रा में प्रातःकाल से  अधिक से अधिक संख्या में पूजा पाठ में शामिल होकर एव  भगवान के रथ को खिंचकर पुण्य लाभ अर्जित करे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours