पेंशनरो और कर्मचारियों के रोके हुए डीए और वेतनवृद्धियो के भुगतान का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने उठाई मांग

Estimated read time 1 min read

सारनी। मप्र की सभी विद्युत कंपनियो के पेंशनरो और कर्मचारियों के रोके हुए डीए और वेतनवृद्धियो के भुगतान का आदेश तत्काल प्रभाव से करने को लेकर मप्रविमं तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा प्रबंध संचालक जबलपुर को आवेदन मुख्य अभियंता सारनी के माध्यम से सौपा गया। जानकारी देते हुए मप्रविमं तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल गिरी ने बताया कि मप्र शासन के आदेशानुसार मप्र की सभी विद्युत कंपनियों में जुलाई 2019 और जनवरी 2020 के डीए का भुगतान होना था वह अभी तक नहीं हुआ है एवं विद्युत कंपनियों द्वारा कार्यरत कर्मचारियो की वेतनवृद्धिया भी रोकी हुई है। जिससे इस कोरोना काल में अतिआवश्यक सेवायें दे रहे विद्युत कर्मचारियों में रोष है।
जबकि मप्र की जनता से बिजली बिल के नाम पर अवैध वसुली की जा रही है फिर भी ऊर्जा विभाग द्वारा अपनी कंपनीयो का घाटा बताया जा रहा है। पीपीपी मॉडल के तहत उपक्रमो को फायदे में लाने की जगह अधिकारियों और प्राईवेट कंपनीयो की मिली भगत और सांठ-गांठ से नाम बदलकर कुछ कंपनीयो को बार-बार फायदा पहुंचाया जा रहा है। जिससे विद्युत कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसका तकनीकी कर्मचारी संगठन ने विरोध करते हुए यह मांग उठाई कि ऐसी कंपनिया जिसके काम में गुणवत्ता नही है उन्हे उपक्रम से बाहर किया जाए और क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार प्रदान कर सके ऐसी कंपनीयो को उपक्रम में लाया जाये। साथ ही मप्र की सभी विद्युत कंपनियों में पेंशनरो और कर्मचारियों के रोके डीए और वेतनवृध्दि का भुगतान करने के आदेश तत्काल प्रभाव लागू करने किया जाये।

More From Author

+ There are no comments

Add yours