सारणी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ के विरुद्ध कोरोना महामारी के दौरान भारत को अपमानित करने, दंगा फैलाने,लोगों को गुमराह करने और गलत जानकारी के द्वारा दहशत फैलाने के विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज करने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के अध्यक्ष नागेंद्र निगम व भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता के साथ थाना सारनी में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं टीकाकरण को लेकर पहले जनता को गुमराह करने का काम किया और टूल किट बनाकर केंद्र और प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं कांग्रेश के नेताओं का आपत्तिजनक बयानों से पुराना नाता रहा है अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने एवं चर्चा में बने रहने के लिए कांग्रेश के छोटे से लेकर बड़े नेता तक लगातार विवादास्पद टिप्पणी करते रहते हैं । वास्तव में कांग्रेस अपनी जमीन खो चुकी है जिससे कांग्रेस के नेता विचलित है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर विवादास्पद टिप्पणी देने से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस एक सोची समझी साजिश पर काम कर रही है किंतु कांग्रेस के नेता अपनी साजिश में कायम नहीं होगे। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बयानों की घोर निंदा करते हुए करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान मीडिया एवं पत्रकार वार्ता में इतने बड़े पद पर होने के बावजूद भारत को अपमानित करने दंगा फैलाने लोगों को गुमराह करने का कृत्य कैसे कर सकते हैं हम इनका विरोध करते हैं ।कमलनाथ कोरोना महामारी के दौरान मीडिया में पत्रकार वार्ता एवं अपने बयानों के माध्यम से ना केवल भारत का अपमान कर रहे हैं बल्कि गलत आंकड़ों और सूचनाओं के द्वारा रोगियों,उनके परिजनों एवं जनता में दहशत फैलाने का कृत्य कर रहे हैं। वर्चुअल पत्रकार वार्ता और इसके बाद 22 मई को उज्जैन में समाचार पत्र एजेंसियों को दिए गए बयानों में लगातार यह बात उजागर हुई है कि उन्होंने बिना किसी प्रमाण के कोरोना के “इंडियन वैरीअंट” कहकर देश दुनिया में भारत का अपमान किया और विदेश में रह रहे भारतवंशियों की सुरक्षा और सम्मान को चुनौती खड़ी की। वहीं “सरकार लाखों लोगों की मौत का आंकड़ा छिपा रही है” कहकर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। अपनी पार्टी की वर्चुअल मीटिंग में वे अपने ही नेताओं से ”आग लगाने”का मौका बताकर उकसाकर जनता को भड़काने का कृत्य कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने थाना प्रभारी से मांग की है कि जल्द से जल्द पूर्व सीएम कमलनाथ के कृत्यों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि कानून का राज और समाज की संवेदनशीलता,सुरक्षा व सम्मान कायम रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल उपाध्यक्ष रेवा शंकर मगरदे,मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे,राकेश सोनी आदि उपस्थित थे।
पूर्व सीएम कमलनाथ पर एफ आई आर दर्ज कराने हेतु भाजपा मंडल सारणी ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours