पुलिस की अनोखी पहल अवैध शराब बनाने वाले अड्डे पर पंहुचकर की लिपाई पुताई डाली रंगोली

Estimated read time 0 min read

बैतूल। आम तौर पर पुलिस अवैध शराब पकड़ने जाती है तो शराब तो पकड़ती ही है। और शराब बनाने वालों फटकार लगाती है और समय पर पिटाई भी कर देती है। लेकिन बैतूल पुलिस के डीएसपी नए नए तरीके अपनाकर अवैध शराब बनाने वालों को समझाइस देते है। जिसका उदाहरण आज गौठाना इलाके में देखने को मिला जंहा यंहा आदिवासी परिवार जो कि नाले के पीछे खेत मे कच्ची शराब बनाते है। यंहा पहुँचकर पहले तो शराब भट्टी नस्ट की साथ ही महुआ लहान नस्ट किया और शराब बनाने की जगह लिपाई पुताई भी की। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में डीएसपी संतोष पटेल अपनी टीम महिला सेल,संगवारी एवं निर्भया टीम को लेकर कच्ची शराब बनाने वाले अड्डे पर पँहुचे। और अपने हाथों से शराब भट्टी को तोड़ा और महुआ लहान नष्ट किया। इतना ही नहीं महिला आरक्षक बंसन्ती एवं ग्राम रक्षा समिति की महिलाओं ने मिलकर इस जगह को गाय के गोबर से लिपाई पुताई की और रंगोली डाल कर शुद्ध किया। मौके पर मिली कच्ची शराब बनाने के काम मे शामिल महिला को पूरी टीम ने समझाइस दी। कि कच्ची शराब बनाकर बेचना अवैध है इसमें सजा होती है। तब महिला ने टीम की बात मानते हुए लिपि पुती जगह को पूज्य मानते हुए वँहा एक पत्थर को ईस्ट देव मानते हुए विराजमान किया और भविष्य में अवैध कच्ची शराब नहीं बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान में महिला सेल से लक्ष्मी,संगवारी गंज से सुनीता, संगवारी कोतवाली से बसंती शेषकर, निर्भया से सरिता व चंद्रकांता तथा नगर सुरक्षा समिति की सक्रिय महिला लता पाटिल,चंपा यादव, गजरा बाई की इस अभियान को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours