- जागरूक जनप्रतिनिधी के तौर पर जन अभियान परिषद ने किया सम्मान
घोड़ाडोंगरी। नगर के शासकीय महाविद्यालय में जनअभियान परिषद द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलायो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशलेश तिवारी थे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां नारियों की पूजा की जाती वहां देवता निवास करते हैं। वैसे महिलाओं को प्रेरित करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए लेकिन देश और दुनिया में जो परंपरा रही है उसमें महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम महत्वपूर्ण माना गया है। अगर हम गहराई से झांक कर देखे तो महिला हो या पुरुष दोनों में सब कुछ करने की अपार क्षमता छिपी हुई है और दोनों ही आसमान छू सकते हैं तो आखिर क्यों क्षमता रहित समझकर नारी को सुरक्षा स्वास्थ्य शिक्षा स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता से वंचित होना पड़ रहा है ।
इस अवसर पर राजनीतिक क्षेत्र में कम कार्यकाल में ही उत्कृष्ट कार्य और जागरूक जनप्रतिनिधि की छाप बनाने वाली घोड़ाडोंगरी नगरपरिषद की पार्षद नेहा दीपक उइके को भी नारीशक्ति सम्मान से नवाजा गया ।
सम्मान पाने के बाद हमारे सवांददाता द्वारा नेहा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की में जनअभियान परिषद को धन्यवाद देती हूं जनअभियान परिषद स्वयंसेवी संस्था और शासन तथा आमजन को एक मंच में लाने का अभिनव पहल करती है
परिषद ने मुझे सम्मान करने के योग्य समझा इस सम्मान को पाकर में खुश तो हु लेकिन इस सम्मान मिलने से मेरे हौसले को और उड़ान मिली है क्योंकि मेने घोड़ाडोंगरी नगर में जिस निर्माण कार्य का विरोध किया था ये आम बात इसलिए नही थी कि इसके निर्माण में लगी एजेंसी घोड़ाडोंगरी की ही एक कम्पनी थी हम देखते है जब कही गलत काम होता है और वो कोई अपना करता है तो हम अपनी आंखें बंद कर लेते है लेकिन कोई बाहरी व्यक्ति करता है तो विरोध करते है यहां मेने जो विरोध किया भृष्ट निर्माण कार्य का वो यही की कम्पनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और कहते है न आप की लड़ाई सही के लिए है तो तकलीफ तो होंगी लेकिन उसका परिणाम सुखद होंगा हम लड़े और अधिकारियों ने सड़क को उखड़वाकर पुनः सड़क बनवाने का आदेश दिए ।
और आज उस लड़ाई के बाद आप से सम्मान पाकर अभिभूत हु और एक महिला का हौसला बढ़ाने के लिए में आपका और जनअभियान परिषद का पुनः धन्यवाद देती हूं।
+ There are no comments
Add yours