सारनी। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ संबद्ध भारती मजदूर संघ,पाथाखेडा एरिया में सदस्य संख्या के आधार पर अभी 7 सितम्बर तक पहले नंबर पर है। पाथाखेडा एरिया में बीएमएस,एटक,एचएमएस,इंटक केंद्रीय संगठन कामगारों के लिए कार्यरत है।कोयला खदानों में चेक आफ सिस्टम से मेबंर शिप का सत्यापन होता है । सत्यापन एक सितम्बर से 10 सितम्बर तक होना है। भारतीय मजदूर संघ की रीती नीति एवं मजदूर हित में कार्य करने के कारण पाथाखेडा एरिया में बीएमएस पहले नंबर पर है। बताया जाता है कि 3784 कर्मचारी अधिकारियों के बीच सदन तक सत्यापन का दौर चल रहा है जिसमें लंबे समय तक कुलंजन क्षेत्र पाथाखेड़ा में इंटक यूनियन सिरमौर रही वह इस बार अपनी साख बचाने में विफल साबित होते दिखाई दे रही है। इसके पहले भी भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ नंबर पर रहा है। अध्यक्ष प्रकाश राव एवं महामंत्री बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 7 सितम्बर तक हुए सत्यापन में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाथाखेडा एरिया में एक हजार से अधिक सदस्य संख्या के आधार पर पहले नंबर पर है।अन्य संगठन आठ सौ तक भी नहीं पहुंच रहे हैं। इसके लिए पाथाखेडा के समस्त कामगारों का संगठन आभार व्यक्त कर रती है।
पाथाखेडा एरिया में बी एम एस पहले नंबर पर
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours