पर्यावरण संरक्षण एक वैश्विक चुनौती – कैलाश आजाद

Estimated read time 1 min read
  • पर्यावरण संरक्षण हेतु उठाने होंगे प्रभावी एवं ठोस कदम -मधु चौहान

आठनेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति आठनेर के द्वारा मोक्ष धाम स्थित मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत पौधोंरोपण करके उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। नवांकुर संस्था के अध्यक्ष कैलाश आजाद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है,जो कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती है।बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन ने हमारे पर्यावरण को गंभीर खतरे में डाल दिया है।इसी विकराल समस्या को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु आज सेक्टर के विभिन्न ग्रामों में पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने कहा कि वायु प्रदूषण,जल प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन जो की वैश्विक समस्या है यह हमारे पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।बढ़ते तापमान और मौसम की आकस्मिक घटनाएं हमारे जीवन को प्रभावित कर रही हैं।पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों का समाधान करने के लिए हमें कई ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे।जैसे की सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा का उपयोग करके हम अपने ऊर्जा की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और प्रदूषण को कम कर सकते हैं।जल संचयन और संरक्षण करके हम अपने जल संसाधनों को संरक्षित कर सकते हैं और जल प्रदूषण को कम कर सकते है।वृक्षारोपण करके हम अपने पर्यावरण को हरा-भरा बना सकते हैं और जलवायु परिवर्तन को संतुलित कर सकते हैं।विदित हो की मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर संस्थाएं,ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राएं द्वारा आठनेर विकासखंड में अपने अपने क्षेत्रों,ग्रामों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण,संगोष्ठियां एवं जन जागरुकता हेतु गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप नवांकुर संस्था सावंगी के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े,परामर्शदाता आशुतोष सिंह चौहान,रूपाली पांसे, कुलदीप आजाद लक्की साहू,शिवम नायक,सी एम सी एल डी पी छात्र शैलकुमारी चढ़ोकर,देविका बारस्कर,रिया बर्डे ,रश्मि भूषण,खुशबू गायकवाड, विकास साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours