शाहपुर। क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य कर चुके स्व. मनोज मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाहपुर के सभी पत्रकारगणो ने स्व. मनोज मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विनोद मालवीय ने कहा कि आज स्व. मनोज भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन हमेशा ही हमारे साथ रहेगा। स्व. मनोज मिश्रा पत्रकार की प्रथम पुण्यतिथि मना रहे हैं तथा सभी साथी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष सूर्यकांत सोनी ने कहा कि हमारे साथी पत्रकार स्व. मनोज कुमार मिश्रा के प्रथम पुण्यतिथि मना रहे हैं। स्व. मनोज ने हमारे बीच के समय में क्षेत्रों में, अधिकारियों में अपनी पहचान बनाई और पत्रकारों के साथ सहयोगात्मक रवैया था।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार सूर्यकांत सोनी, पवन सिंह ठाकुर, सचिन शुक्ला, सुजीत गुप्ता, गौवर्धन गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, संजय जगताव, अंकुश मिश्रा, आशीष राठौर, अभिषेक गोलू राठौर रोहित राठौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पत्रकार स्व. मनोज मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए स्थानीय विश्राम गृह में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
+ There are no comments
Add yours