- पत्रकारों की मांगो को लेकर 1 मई को भोपाल में होगा विशाल प्रदर्शन – शलभ भदौरिया
- चित्रकूट में में प्रांतीय अधिवेशन का पहला दिन

चित्रकूट। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन सतना सांसद गणेश सिंह के मुख्यातिथ्य एवं संगठन प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता में चित्रकूट के श्रीधर आश्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष सहित सभी मंचाशीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया । अतिथियों का स्वागत आयोजक समिति अखिलेश पांडे, मुकेश मिश्रा, रामनरेश श्रीवास्तव, वरूण शर्मा सहित सभी साथियों ने माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत उद्बोधन चित्रकूट नगरीय निकाय अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल , कार्यकारी अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने किया । संगठन की जानकारी वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी द्वारा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह ने कहा कि चित्रकूट की इस पावन धरा से मध्यप्रदेश श्रंमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में आज प्रदेश भर के पत्रकारों के हक और अधिकारों की मांग की बात उठाई गई है जो सही है। पत्रकारों सुरक्षा कानून बने , उन्हे शासन से सुविधा मिले , सहित सभी मांग जायज है। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि में आपकी बात सरकार के समक्ष रखकर इनके निराकरण करवाने का हर संभव प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा हमारा संगठन सदेव पत्रकार हितो के लिए लड़ता रहा है इसी तारतम्य में 1 मई 2023 को भोपाल में पत्रकारों की मांगो को लेकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार अवध आनंद जी ग्वालियर को संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के आव्हान पर एक लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की गई, इसमें सहयोग करने वाले पत्रकार साथियों को भी संगठन की ओर से शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चित्रकूट नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल , मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मंडल संयोजक राजकुमार दुबे , वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी , मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली , उपेंद्र गोतम , प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव , राधाकृष्ण सिंघल , अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर मंचासीन थे। कार्यक्रम में प्रदेश सयुंक्त सचिव रामगोपाल बंसल , अनुशासन समिति संयोजक प्रहलाद भदोरिया , अनुशासन समिति सचिव घनश्याम डंडोतिया , प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमर सिंह जादौन , संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश हरदेनिया , मुरेना जिलाध्यक्ष रामशरण शर्मा , रोशनलाल गुप्ता जिला महासचिव मनीष शर्मा , डा अरूण शर्मा ,कमल तोमर , जितेंद्र जादौन , दीपेंद्र जादौन , हरिओम भारद्वाज , योगेश पाराशर , नीरज खेमरिया ,देवेंद्र राजपूत , संतोष चौधरी , मुकेश शर्मा , जितेंद्र जादौन बड़ागांव , शैलेंद्र जादौन, सुरेंद्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष दतिया , अशोक शर्मा बड़े भैया , ग्वालियर से प्रदीप मांडरे, कविता मांडरे , अखिलेश पाराशर सोनू सहित समूचे प्रांत भर के पत्रकार साथी सेकडों की संख्या में उपस्थित रहे ।अधिवेशन का संचालन अखिलेश पांडे अध्यक्ष रीवा संभाग इकाई रीवा व्दारा किया गया।
+ There are no comments
Add yours