- रात 2 बजे अपने ही घर मे खुद को बंद कर फांसी के फंदे पर झूला विवेक
सारनी। शहर के शॉपिंग सेंटर स्थित मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के आवास में देर रात 26 वर्षीय युवक ने अपने आपको कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गया। आनन-फानन में परिजनों ने फंदे से विवेक मालवीय को नीचे उतारकर मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया। जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई रामेश्वर सिंह ने बताया विवेक ने नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई थी। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। सूचना पर टीआई रत्नाकर हिंग्वे अस्पताल पहुँचे और परिजनों व मृतक के दोस्तों से पूछताछ की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक मालवी कर्ज में डूबा था। जिस पर कर्ज चुकाने का भारी दबाव था। संभवतः इसी वजह से विवेक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस ने मौके से विवेक का मोबाइल जप्त कर लिया है। जिसकी सीडीआर निकालने पर सच सामने आ सकता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। लगातार बढ़ती आत्महत्या की वारदात से पुलिस प्रशासन चिंतित है।
+ There are no comments
Add yours