शाहपुर। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में प्रस्तावित नैक मूल्यांकन को दृष्टिगत रखते हुए की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर एमडी वाघमारे ने सभी समितियों के कार्यों की समीक्षा की एवं सेल्फ स्टडी रिपोर्ट तैयार करने हेतु दिशा निर्देश दिए। आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. शीतल चौधरी ने सभी समितियों द्वारा की गई तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय के उन्नयन हेतु आवश्यक संसाधनों की सूची को भी बैठक में अंतिम रूप दिया गया। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय बाणकर बताया कि नैक की तैयारियों के मद्देनजर महाविद्यालय की वेबसाइट को भी अद्यतन किया जा रहा है ताकि सभी विद्यार्थियों एवं पालकों को महाविद्यालय की नवीन गतिविधियों एवं शासन की योजनाओं से सहजता से अवगत कराया जा सके। इस बैठक में प्रोफेसर नीतू जायसवाल माहोरे, डॉक्टर देवेंद्र कुमार रोडगे, प्रोफेसर पूनम देशमुख डॉक्टर ओम झा, प्रोफेसर राकेश हनोते, प्रोफेसर ज्योति वर्मा, प्रोफेसर मीनाक्षी ठाकुर, प्रोफेसर सचिन कुमार नागले, प्रोफ़ेसर चंद्र किशोर वाघमारे, प्रोफेसर अजाबराव इवने एवं अन्य कर्मचारी गण थे।
नैक मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours