
सारनी। 15 अगस्त 1921को हमारी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व , प्रदेश नेतृव द्वारा प्रथम चरण में आजादी का अमृत महोत्सव मंडल स्तर पर बनाने का निर्णय लिया है।भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने कहा की इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी द्वारा सारणी जयस्तंभ चौक पर स्वच्छता अभियान चलाकर आजादी के प्रतीक चिन्ह जय स्तंभ चौक पर अमर शहीदों के नाम 75 दीप प्रज्वलित सारणी मंडल स्तर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा का शुभारंभ किया था। लंबे संघर्ष के बाद भारत को आजादी प्राप्त हुई है इस संघर्ष में हजारों लाखों देशभक्तों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है तब जाकर यह आजादी हमें प्राप्त हुई है ।15अगस्त 2021 को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा 75 की वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंडल के महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे, ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पंजाब राव बारस्कर, कृष्णा साहू, सुनील अग्रवाल, विनय मदने, सुनंदा पाटील, मुकेश यादव, मनोज ठाकुर, अनीश परते, अशोक सिंह, योगेश बर्डे, मुकेश बाबु सिंह, यशवंत परते, रहुल बर्डे, विन्नी रायॅ, राहुल वर्म,उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours