नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं हिंदी दिवस पखवाड़ा मनाया गया

Estimated read time 0 min read

चिचोली। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल के द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के जिला अधिकारी के के उर्मालिया मार्गदर्शन मे   चिचोली ब्लॉक के ग्राम जाडिड़ाना जोगली में आजादी का अमृत महोत्सव फ्रीडम रन 2.0 एवं हिंदी दिवस पखवाडा का कार्यक्रम किया गया। इस दाैरान  अमर शहीद किशोरी लाल उइके की प्रतिमा को पुष्पमाला से अर्पित करते हुए एवं माँ भारती,सरस्वती जी की पूजा अर्पण किया। हरी झंडी दिखाते हुए सांसद प्रतिनिधि  राजेंद्र यादव के द्वारा शुभारम्भ किया जिसमे गांव के लोग शामिल हुए एवं 2 किलो मीटर का रनिंग किया और आजादी का अमृत महोत्सव एवं हिंदी दिवस पखवाडा का सम्पूर्ण रूप से सफल हुआ। साथ हीआजादी के अमृत महोत्सव जो कि पूरे देश सहित प्रदेश के जिलों में मनाया जा रहा है आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा इस 75 वर्ष को कम एक उत्साह के रूप में मनाए इसको लेकर के अभियान नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहा है। जिससे कि हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आर्मी में अपनी सेवा दे चुके ऐसे आर्मी रिटायरमेंट सहित सभी का सम्मान कर कार्यक्रम को संचालित करें जिससे कि हमारी युवा पीढ़ी जान सके वह समझ सके इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है जो 13 अगस्त से लेकर 2 अक्टूबर तक संचालित होगा। जिसमे कार्यक्रम में शामिल राजेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष  सुखदेव गुजरे, नेहरू युवा केन्द्र के धन्यजयसिंह ठाकुर, रामदिन इवने, दिनेश इरपाचे,  राजेश ठाकुर, गिरिधर वानखेरे, अमर शहीद किशोरी लाल उइके जी के पिता मिलाप सींग उइके, मनोरी उइके, चावलसिंग उइके, धर्मेंद्र, राधिका भलावी सरपंच, मेघा उइके, कुलवाती उइके, लता उइके एवं नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वम सेवक रामदीन इवने, दिनेश इरपाचे आदि शामिल हुए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours