- भाजपा मंडल सारणी ने मनाया पराक्रम दिवस

सारणी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय सारणी में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में मंडल सारणी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा, जिला मंत्री रंजीत सिंह,श्याम मदान, प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह,नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के कर कमलो द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक-एक करके सभी कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कार्यप्रणाली एवं आजादी के बारे में अपनी अपनी राय रखी जिसमें वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की आजादी में उनका अतुल्य योगदान रहा है जिसको हम भुला नहीं सकते। साथ ही भाजपा जिला मत्री रंजीत सिंह ने कहा नेता जी गरम दल के जोशीले नेता थे वह 1938 मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए एवं कुछ मतभेद के कारण 1939 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था उन्होंने पहले ही भारत देश को आजाद देश घोषित कर दिया था। तत्पश्चात अपने उद्बोधन में कमलेश सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपनी वॉक उच्च शिक्षा इंग्लैंड में की उस जमाने में सिर्फ अंग्रेजी भारतीय प्रशासनिक सेवा( Indian Civil Services )पास कर ली थी, वे चाहते तो बड़े अधिकारी बनकर एक आलीशान जीवन जी सकते थे किंतु उन्होंने देश सेवा चुना और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बने और उन्होंने भारत की आजादी मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि नेता जी ने पूरे देश में लाखों की संख्या में आजाद हिंद फौज की स्थापना की और देश को यह नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और देश को 1943 में ही आजाद घोषित कर दिया था। कार्यक्रम संचालन मंडल के मंत्री कुबेर डोंगरे द्वारा किया गया ।इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा के वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा शर्मा, श्याम मदान, जिला मंत्री रंजीत सिंह मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे, उपाध्यक्ष रेवा शंकर मगरदे, भाजपा नेत्री श्रीमती सविता डेहरिया ,कृष्णा साहू,शिबू सिंह, रविंद्र देशमुख, मंत्री विनय मदने ,राकेश सोनी, श्रीमती सुनंदा नंदू पाटिल, रूपलाल बेलवंशी, रमेश खवसे, विनी रॉय, मुकेश जयसवाल,मुकेश यादव, प्रवीण सोनी, रमेश हारोड़े, वीरू सोनारे, राहुल वर्मा, राजेश यादव,आदि भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours