नेताजी के जीवन से प्रेरणा ले युवा – सांसद

Estimated read time 0 min read
  • नेताजी की जयंती पर विजय भवन में युवाओ का सम्मान

बैतूल। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देष को जय हिन्द और तूम मुझे खुन दो मैं तूम्हे आजादी दूंगा का जो नारा दिया था वह आजादी का मंत्र बनकर हिन्दूस्तान के जर्रे, जर्रे में व्याप्त हो गया। उक्त उदगार सांसद दुर्गादास उइके ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में बैतूल गंज व कोठीबाजार नगर मंडल के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस पर आयोजित युवा सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने की। कार्यक्रम में विधायक डा. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावलकर, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नितीन बारस्कर, पूर्व नपाउपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह मे कोरोना काल मे जनसेवा करने वाले नेहरू युवक केन्द्र के युवा सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आठनेर ब्लाक के ग्राम अंबाड़ा की दो छोटी बच्चियों दिया और मेघा बालापुरे ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतू अपनी गुल्लक की राशी अतिथियों के समक्ष समर्पित की। जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। प्रारंभ में अतिथियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्र पर श्रृद्वासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि आजादी के बाद जिनके पास सत्ता आई उन्होने नेताजी सहित अनेक सैनानियों के व्यक्तित्व की देश को जानकारी नही दी। उन्होने कहा कि देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर नेताजी के साथ हुए अन्याय को कम करने का एक प्रयास किया।
श्री उइके ने युवाओं से नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि नेताजी की शख्शियत ऐसी है कि आने वाले कई सालो तक वे जनता के दिल में जीवित रहेगें। डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि भारत की आजादी में नेताजी के योगदान को भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षत कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस युवाओ के प्रेरणास्त्रोत है उन्होने युवा अवस्था मे ही देष की आजादी को अपना लक्ष्य बनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि इतने बरसो बाद भी नेताजी की मृत्यु का रहस्य हमे पता नही चला पाया है।
श्री शुक्ला ने इस अवसर पर युवा से वैचारिक रूप से सुदृढ होने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि युवा चाहे तो देष और समाज की दिषा बदल सकता है। पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने कहा कि कांग्रेस ने नेताजी के साथ कभी न्याय नही किया। वे कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे परंतू जो सम्मान उन्हे आजादी के बाद मिलना था वह आजाद भारत की कांग्रेस सरकारो ने उन्हे नही दिया। पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने नेताजी के कृतित्व पर प्रकाष डालते हुए कहा कि उनके साहस के कारण ही आजाद हिन्द फौज जैसी विषाल सेना बन पाई थी।
ये हुए सम्मानित
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भाजपा द्वारा नेहरू युवक केन्द्र के मंडल सदस्यों को कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमें बैतूल ब्लाक के अनिल गंगारे, दीपाली पाण्डे, ललित तायवाडे, आरती पारधे, संजय उइके, घोड़ाडोंगरी ब्लाक के राहूल सिंह परिहार, दुर्गादास पाटिल, सुजित सोनी, सौरभ प्रसाद, कमलेश परते, संजय कलमे, रोहन कलमे, कमलेष परते, विजय काजले, प्रवीण निरापुरे, दीपक धुर्वे, विष्णु वरकड़े, नेहा मालवीय, सुनीति मंडल, पुष्पा मिश्रा, कमलेष बिंझाडे, सतीश हेडाउ, आमला ब्लाक के पतिराम यादव, रोहित यादव, राकेश यादव, अलकेश यादव, मुलताई ब्लाक के प्रदीप सिंह सोलंकी, हर्षित सिसोदिया, खुशराज चढ़ोकार, श्याम त्रिवेदी, राजेश कोड़ले, प्रभात पटटन ब्लाक के रामगोपाल वटटी, दुर्गेश भोयरे, हरिश जायसवाल, रवि साहू, शाहपुर ब्लाक के छोटू कुमरे, विकास मर्सकोले, चिचोली ब्लाक के केवलराम यादव, प्रकाश यादव, अंकित आर्य, शिवम यादव, अमरसिंग सलामे, शरद बामने, संदीप आर्य, मुकेश बिसौने, तेजस बामने, कैलाश बंशकार, सुभाष विश्वकर्मा, सुखदेव गुजरे, भैंसदेही ब्लाक के राजेन्द्र उजोने, रोहित केहेर, शिवकिशोर उजोने, पियुष लोनारे सहित युवा प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा ने व आभार नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार ने किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours