सारनी। नगरीय निकाय सारनी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 में टीचिंग ग्राउंड पहुंच मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव नारायण खातरकर, जिला महामंत्री वसीम खान, नगर अध्यक्ष विक्की सिंह ने बताया कि नगर पालिका सारणी के उपयंत्री के द्वारा कार्य में लापरवाही एवं गुणवत्ता ही कार्य करने हेतु बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे कि कांग्रेस शासित नगर पालिका सारणी अध्यक्ष की छवि धूमिल हो रही है जिसे हमारे द्वारा नपा 10 के संज्ञान में लाकर सुधार किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया, अभी फिलहाल वार्ड नंबर 22 में प्रेम नगर से टीचिंग ग्राउंड पहुंच मार्ग तक रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है वह निर्माण का पूरा लूज मिट्टी पर हो रहा है जबकि वहां रोड रोलर चलाकर डब्ल्यूबीएम का कार्य पहले होना चाहिए तब जाकर रोड की गुणवत्ता अच्छी होगी और वह रोड सालों साल चलेगी परंतु ऐसी लापरवाही पूर्वक निर्माण कार्य के कारण रोड कुछ ही दिनों में अपना दम तोड़ देगी। वहीं ज्ञापन सौंपने में केवीएसएम संगठन के जिला उपाध्यक्ष सागर पाटिल, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नीरज नागले उपस्थित थे।
निर्माण कार्य ने लापरवाही बरतने का लगाया आरोप, सौपा ज्ञापन
+ There are no comments
Add yours