चिचोली। नगरीय निर्वाचन 2022 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन चिचोली तहसील कार्यालय मे 2 अभ्यार्थीयों द्वारा नामांकन जमा किए गए हैं ! रिटर्निंग अधिकारी नरेश सिंह राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया के तहत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की प्रक्रिया के तहत आज बुधवार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डी के शर्मा के समक्ष 2 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है ! जानकारी के मुताबिक चिचोली नगर के वार्ड क्रमांक 4 शिवाजी वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 13 गांधी वार्ड से उम्मीदवारी करते हुए पार्षद पद के प्रत्याशी द्वारा नामांकन जमा किए गए!
12 सितंबर दोपहर 3:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने अंतिम तारीख रखी गई है! 13 सितंबर को नाम निर्देशन पत्रों की सवीक्षा की जायेगी । नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है।
नामाकंन प्रक्रिया के तीसरे दिन दो अभ्यार्थीयो ने जमा किया नमांकन
+ There are no comments
Add yours