नाबालिग ने लाठियों से पीटकर महिला की ली जान, वृद्ध और युवक को कुएं में धक्का मारा, आरोपी फरार

Estimated read time 1 min read

बैतूल। बैतूल में बकरी चराने के विवाद पर एक नाबालिग ने लाठी मारकर एक महिला की हत्या कर दी। उसे बचाने आए एक वृद्ध और युवक को उसने कुंए में फेंक दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। चिचोली थाना टीआई अजय सोनी ने बताया कि मलाजपुर के सिरकाल ढाना में मंगलवार देर शाम हजारीलाल का गांव के ही नाबालिग युवक से खेत में बकरी चराने की बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद 17 साल के लड़के ने हजारीलाल और उसके बेटे कुणाल पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए ने आई 38 साल की सुषमा सुजाहै पर भी लड़के ने लाठियों से हमला कर दिया। महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाद के दौरान नाबालिग ने हजारीलाल और उसके बेटे कुणाल को कुएं में धक्का दे दिया। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। इलाज के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई। टीआई सोनी ने बताया कि हमला करने वाला लड़का नाबालिग है। जिसकी तलाश की जा रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours