- सुबह निकलेगी कलश यात्रा,बसंत पंचमी को होगी देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
चिचोली. नगर की सीमा से सटे विकास खंड चिचोली के प्रमुख ग्राम नसीराबाद में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा हैं जिसमें यजमानों की मौजूदगी में सुबह के समय मंत्रोच्चार के साथ यज्ञवेदी में आहूतियां डाली जाऐगी वहीं दोपहर से शाम तक संगीतमयी भजनों के साथ यहाँ श्रीमदभागवत पुराण कथा के गुणानुवादो का रसास्वादन कराया जाऐगा।
आज निकलेगी कलश यात्रा
नसीराबाद के देवी माता मंदिर परिसर में होने जा रहे भव्य धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ अवसर पर आज रविवार 22 जनवरी की सुबह 10 बजे 108 कन्यायें अपने सर पर पवित्र कलश रखकर कलश यात्रा निकालेगी जो ग्राम में विद्यमान समस्त देवालयों में पूजा अर्चना करते हुये ग्राम का भ्रमण कर आयोजन स्थल पर पहुंचेगी यहाँ विधि विधान से पूजा करने के पश्चात सात दिवसीय धार्मिक आयोजन की विधिवत शुरुआत कर दी जावेगी।
कथावाचक पंडित गोविंदजी महाराज सुनाऐंगें कथा
समस्त ग्राम वासियों के अथक प्रयासों व सहयोग से नसीराबाद के माता मंदिर में रविवार 22 जनवरी से 28 जनवरी तक होने जा रहे सात दिवसीय श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में प्रति दिन दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक की समयावधि में व्यास पीठ से विदवान कथा वाचक पंडित गोविंदजी महाराज अपने मुखारविंद से भजनों के साथ संगीतमयी कथा का श्रवण उपस्थित श्रोताओं को करवाऐंगे।
बसंत पंचमी को होगी देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना
यहाँ चल रहें श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान ग्राम नसीराबाद के नवनिर्मित माता मंदिर में जयपुर मकराना से बनकर आई माँ दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना भी बसंत पंचमी के दिन गुरूवार 26 जनवरी को विधि विधान से पूजा अर्चना कर की जाऐगी। सभी ग्राम वासियों के सहयोग से कियें जा रहे सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में इष्ट मित्रों के साथ सहपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील आयोजनकर्ताओ ने धर्मावलंबियों से की हैं।
+ There are no comments
Add yours