
सारनी। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु शासन निर्देशानुसार दिये गए निर्देशानुसार के अनुरूप नगर पालिका के सफाई अमले द्वारा नगर के सभी सार्वजनिक स्थानों को प्रतिदिन कीटनाशकों द्वारा प्रतिदिन सेनेटाईज किया जा रहा है तथा प्रतिदिन मोबाईल वाहन द्वारा बचाव सम्बंधी निर्देर्शो का प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रतिदन प्रातः 06 बजे से रात्री 11 बजे तक किया जा रहा है एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा निशुल्क खाना वितरण में नगर पालिका के वाहनो के द्वारा गरीब बस्तियों ओझा ढाना में प्रतिदिन दो टाईम खाना पैकेट पहुॅचाने की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है। नगर पालिका द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार सभी वार्डो में प्रतिदिन फागिंग मषीन के द्वारा फागिंग प्रतिदिन किया जा रहा है। उधानिकी विभाग द्वारा चार वाहनो से भेजी गई हरी सब्जियों को क्रमशः नगर के वार्डो में सूचारू रूप से वितरण की कार्यवाही प्रतिदिन नगर में किया जा रहा है।



+ There are no comments
Add yours