नपा में उपयोग हो रहा मास्क एवं सैनिटाइजर

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर पालिका सारनी में नोवल कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए नगर पालिका की सभी कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए जा रहे हैं। विगत दो दिनों पूर्व ही वार्ड 20 के पार्षद संदीप झपाटे ने नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी एवं नगरपालिका के स्टॉप के कर्मचारीयों के लिए कोरोना वायरस से बचने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने को मांग उठाई थी। जिसको लेकर हमारे माध्यम से खबर का प्रकाशन भी किया गया था। तत्पश्चात एक दिन बाद ही नपा सीएमओ ने सभी नपा में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों को मास्क का उपयोग एवं सैनिटाइजर से हाथ धोने के निर्देश दिये। पार्षद झपाटे ने इस संबंध में कहा कि नपा सीएमओ द्वारा उनकी मांग को मानकर ऐसा कदम उठाना काफी सहरानीय हैं। चूंकि नगरपालिका में दिन भर में अनेक लोगों का आना जाना होता है जिससे संक्रमण का खतरा रहता है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours