- विभिन्न वार्डो में हुआ भूमिपूजन
सारनी। नपा अध्यक्ष ने विभिन्न वार्डो में 70 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया है। बुधवार को नपा अध्यक्ष आशा भारती,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने करीबन आधा दर्जन वार्डो में निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नपा अध्यक्ष आशा भारती ने वार्ड 27 में 10 लाख की लागत से आरसीसी नाला,वार्ड 28 में सात लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 29 में 4 लाख 46 हजार की लागत से बाउंडी वाल, गुणवंत बाबा मंदिर के पास करीबन तीन लाख की लागत से सार्वजनिक मंच,वार्ड 31 में अंबेडकर प्रतिमा के पास तीन लाख की लागत से सार्वजनिक मंच,वार्ड 34 में 12 लाख की लागत से 6 इंच रिनेवल कोर्ट,वार्ड 35 में 12 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक 10 में 17 लाख 90 हजार की लागत से 600 मीटर सीसी नाली नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। इस मौके पर नपा अध्यक्ष आशा भारती ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने कहा की निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार एवं नपा इंजीनियर तथा कर्मचारी पुरी ईमानदारी से काम करे। निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद मनोज वागर्दे,संतोष देशमुख,शांतिपाल, नेहरु बेले,जगदीश पवार, कांग्रेस नेता महेन्द्र भारती, संदीप झपाटे,संगीता कापसे, संतोष चोकिकर अन्य पार्षद एवं नेतागण मौजूद थे।
+ There are no comments
Add yours