नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा गंदगी-भारत छोड़ो-मध्यप्रदश अभियान की गतिविधियां का संचालन

Estimated read time 1 min read

सारनी। गंदगी-भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश अभियान दिनांक 16 अगस्त से 30 अगस्त का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम के आदेशानुसार कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के के भावसार के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 02 में राखड़ मोहल्ला , विजय नगर वार्ड क्रमांक 15 अंबेडकर नगर वार्ड क्र 16 ओझा मोहल्ला में अभियान स्थानीय जन प्रतिनिधि ,सामाजिक संगठनों के सहयोग से चलाया गया कार्यक्रम के तहत वार्ड के अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण कर चार स्थानों पर गतिविधियां की गई जिसमें स्वच्छता की शपथ के तहत् अलग- अलग ग्रुपों में 100 नागरिकों कोे स्वच्छता की शपथ सोशल डिस्टेशिंग का पालन करतें हुये दिलाई गयी तथा वार्ड में भ्रमण कर जनप्रतिनिधयों के सहयोग से व्यक्तिगत शौचालय का रखरखाव ,साफ-सफाई एवं उपयोग, खुलें में शौच न जाने, के संबंध में जनजागरूक अभियान चलाया गया। वार्ड भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर पाये गये कचरे के छोटे-छोटे ढेरों को उठवा कर उचित निपटान किया गया। निकाय आम नागरिकों से अपील करती है कि आइये स्वच्छ स्वस्थ और सुंदर मध्यप्रदेश बनाने के लिए अपने शहर से गंदगी दूर करने की शपथ लेते हैं। इस् लिंक पर जाइए https://forms.gle/tT3zFrX59T7Y5zv47 लिंक में संभाग भोपाल शहर सारनी को सेलेक्ट कर अधिक से अधिक शपथ लेकर ‘‘गंदगी-भारत छोड़ो-मध्यप्रदेष अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेे। गतिविधियों में निकाय के निराकार सागर, कामदेव सोनी, बालकराम यादव, ब्रजेष बामने, पूजा झड़बड़े संबंधित सफाई सुपरवाईजर एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours