- दिहाड़ी मजदूरों ने नामांतरण नहीं होने से जन हितेषी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की भी की शिकायत
आमला। शहर के लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 3 में मोक्ष धाम मार्ग पर बन रही बाउंड्री वाल निर्माण को लेकर वार्ड वासियों सहित पूर्व पार्षद सुरेखा वराठे ने आपत्ति जताई है । उन्होंने आज तहसीलदार को वार्ड महिला एवं पुरुषों के साथ ज्ञापन सौपकर बताया कि मोक्षधाम मार्ग पर जो बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जा रहा है उससे शव यात्रा में विघ्न उत्पन्न होगा। बाउंड्री वाल निर्माण होने से मोक्षधाम मार्ग सकरा हो जाएगा जिससे दूसरी ओर से आने वाले वाहन उस मार्ग से नही निकल सकते हैं या फिर इस ओर से जाने वाली शव यात्रा ही निकल सकती बाउंड्री वॉल की लंबाई अधिक होने के कारण अगर शव यात्रा तथा दूसरी साइड से आने वाले वाहन बीच में कहीं आपस में मिलते हैं तो किसी अप्रिय घटना सहित विवाद की स्थिति भी निर्मित हो सकती है। ,तहसीलदार को दिए ज्ञापन में उन्होंने मुख्य सड़क से 7 से 10 फीट छोड़कर बाउंड्री वॉल का निर्माण करने का अनुरोध किया ताकि शव यात्रा में विघ्न उत्पन्न ना हो तथा भविष्य में किसी विवाद या अप्रिय घटना से बचा जा सके।
नामांतरण को लेकर भी वार्ड वासियों ने सौंपा ज्ञापन
नगर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 3 के रहवासियों ने पूर्व पार्षद सुरेखा वराठे के नेतृत्व में नामांतरण करने सहित शासकीय योजनाओं के लाभ दिलाने हेतु तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हम जहां पर निवास कर रहे हैं वहां पीढ़ियों से निवास कर रहे हैं और हमें जो पट्टे मिले हैं उस पट्टे में स्पष्ट रूप से आबादी भूमि अंकित है ।हम सभी रहवासी दिहाड़ी मजदूरी कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं हमें शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का वक्त आया को हमें चरणोईं की भूमि बताकर गुमराह किया जा रहा है एवं हमें जनसंपर्क हितेषी योजनाओं से दूर रखा जा रहा है । हम इस ज्ञापन के माध्यम से तहसीलदार से निवेदन करते हैं हमें भी नामांतरण का अधिकार होना चाहिए ताकि हम पी एम आवास जैसी योजनाओं का लाभ ले सके।
+ There are no comments
Add yours