नगर के वरिष्ठ व खिलाड़ियो ने हाई स्कूल ग्राउंड को भव्य स्टेडियम बनाने की मांग

Estimated read time 0 min read
  • विधायक को सौप आवेदन, लाइटिंग व बैठक व्यवस्था , पीने के पानी, इत्यादि मांगों को रखा

सारनी। नगर की सुपर एफ कालोनी स्थित हाई स्कूल ग्राउंड को स्टेडियम बनाए जाने हेतु स्थानीय वरिष्ठ खिलाड़ीगण, खेल शिविर के खिलाड़ी बच्चो, समाजसेवी,खेल प्रेमी एव  जनप्रतिनिधियों   ने मांग की है। हाईस्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारनी को भव्य स्टेडियम बनाये जाने के लिए सभी ने सारनी आमला  विधायक डॉ श्री योगेश पांडग्रे जी  को  सभी ने मिलकर ज्ञापन दिया ओर परिचर्चा के माध्यम से आग्रह किया । वरिष्ठ खिलाड़ी रंजीत डोंगरे, मुरारी सिंदूर, प्रीतम सिंदूर, कैलाश वराठे ने इस ग्राउंड से अभ्यास करके जिले प्रदेश का नेतृत्व किये खिलाड़ियों की जानकारी देते हुए ग्राउंड की विशेषता जैसे लंबाई, चौड़ाई में पर्याप्त होने से यहां पर फुटबॉल का मैदान, बास्केटबॉल कोड, वॉलीवाल कोड,  बच्चो के रोलर स्केटिंग कोड, हेंडवाल कोड ,हॉकी, एथलेटिक्स ,क्रिकेट, इत्यादि भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जा सकता हैं जिसमे नगर के लोगो को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता देखने को मिल सकते हैं और खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं ।खिलाड़ियो ओर सभी ने  स्टेडियम में बैठक व्यवस्था, मंच,पीने का पानी , ग्राउंड सिचाई हेतु अंडर ग्राउंड पाइप लाइन, लाइटिंग,  ग्राउंड समतलीकरण, खिलाड़ियों के ड्रेस चेंजिगरूम, बाथरूम, एक्सरसाइज मशीने , इत्यादि लगाया कर नगर को एक  भव्य स्टेडियम की सौगात दी जा  सकती  सभी खिलाड़ियों ने ऐसा निवेदन आवेदन देकर स्टेडियम बनाने की  मांग की  ओर उनके याद दिलाते हुए भी खिलाड़ियों ने बताया कि इस मैदान में लगने वाले खेल शिविर के बच्चो कोच एव नगर के खिलाड़ियों ने भी समर केम्प के समापन में पिछले वर्ष स्टेडियम बनाने के लिए आवेदन ज्ञापन पत्र माननीय विधायक महोदय को दिया गया था।  स्थानीय विधायक श्री योगेश पांडग्रे जी ने कहा जल्द से जल्द से नगर के खिलाड़ियों व सभी को  भव्य स्टेडियम मिले जिसके लिए खेल मंत्री मध्यप्रदेश शासन से चर्चा कर मिलकर बजट लाने का व नगर पालिका परिषद सारनी में एस्टीमेट  बनाकर परिषद व पी आई सी में प्रस्ताव पारित कर बजट आवंटित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा  जिसके लिए नगर पालिका प्रभारी सी एम ओ के के भावसार सेनेटरी अधिकारी एवं विनायक बागड़े जी को निर्देश  देते हुए विधायक जी ने कहा कि हाईस्कूल ग्राउंड की जो स्टेडियम बनाने की प्रस्तावित फाइल बनी हैं उसे पुनः अवलोकन कर फाइल पर क्या कार्यवाही अभी तक हुई है उसे उन्हें बताने के निर्देश दिए ओर जो भी प्रशासनिक कार्यवाही की जानी उसे जल्द जल्द से पूरा करने को कहा ।   वही  जनप्रतिनिधि गण भी आगे आकर स्टेडियम बनाने की मांग कर  रहे । इस मौके पर  रंजीत सिंह जिला मंत्री भाजपा , कमलेश सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , नागेन्द्र निगम मंडल अध्यक्ष, संजय अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष, सुधा चन्द्रा पूर्व  मंडल अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल, राकेश सोनी, पंजाबराव बारस्कर, प्रकाश शिवहरे, परमेश्वर नागले, विनय मदने,  राजकुमार नागले, अनीस परते, राजेश बामने, समेत नगर के खिलाड़ी गण समाजसेवी व  अन्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours