सारनी। नगरीय निकाय के कई वार्डो में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुननिरीक्षण 2020 दावा आपत्ति केंद्र पर दावे आपत्ति नाम काटना, नाम जोड़ना, संशोधन सुधार करने कार्य 1 जुलाई से 9 जुलाई तक किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल के निर्देशानुसार नगर पालिकाओ की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 2020 कार्यक्रम
अनुसार 1 जुलाई से 9 जुलाई तक मतदाताओं के नाम जुडवाने एवं संसोधन तथा विलोपित करने हेतु दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिये तिथि निर्धारित की गई है। जिसके तहत नगरीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं के नाम जुडवाने एवं संसोधन तथा विलोपित करने की प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रत्येक वार्ड के मतदान केन्द्रो पर उपस्थित बीएलओ, प्राधिकृत कर्मचारी के समक्ष मतदाता सूची मे अपना नाम जांच कर रहे है तथा नाम नही होने, नाम मे त्रुटि होने की स्थिति में नाम जोडने एवं संशोधन विलोपित करने की कार्यवाही भी कर रहे हैं। वही इसी क्रम में वार्ड पार्षद शोभा राकेश सोनी 8 नंबर, 7 नंबर अनिल वराठे, वार्ड क्रमांक 8 बाली पंडोले बीएलओ भाग 51, सुभाष मालवी बीएलओ भाग नंबर 53, वार्ड नंबर 7 रीना अकोदिया बीएलओ भाग संख्या 50, वार्ड नंबर 7 संगीता जावलकर भाग नंबर 52 द्वारा मतदाता सूची में विगत 1 जुलाई से नाम जोड़ना, काटना, सारनी थाने के पीछे क्लब एवं सरस्वती स्कूल में वार्ड मतदाता सूची में संसोधन करने का कार्य किया जा रहा हैं, यह कार्य 9 जुलाई तक किया जायेगा।
नगरीय निकाय में हो रहा मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2020 कार्यक्रम आयोजित
+ There are no comments
Add yours