नंदू भैया का निधन पार्टी की बडी क्षति – भाजपा

Estimated read time 1 min read

बैतूल। जिले के भाजपा नेताओ ने वरिष्ठ नेता खंडवा के सांसद एवं पूर्व प्रदेष अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चैहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नंदु भैया का निधन पार्टी और प्रदेष की बडी क्षति है। सरल, सौम्य व्यवहार के धनी नंदु भैया ने अपना पूरा जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया। उन्होने संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेष के कोने -कोने तक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले के पार्टी नेताओ ने कहा कि प्रदेष के पार्टी कार्यकर्ता नंदु भैया को कभी भूला नही पाएगें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours