बैतूल। इसाई मिशनरियों के साथ धर्मान्तरण में सहयोग करने पर कोरकू समाज के लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत आदिवासी कोरकू उन्नतशील समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायत में जिलाध्यक्ष चैतराम कास्देकर, लालू दरसीमा ने मरकाढाना निवासी हरिलाल, रामप्रसाद निवासी घोघरी, सुगरती निवासी भण्डारपानी के खिलाफ आदिवासी कोरकू समाज के लोगों का धर्मान्तरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया गांव में धर्मान्तरण को रोकने व मना करने पर पूरी मिशनरी दल को बुलाकर आदिवासी कोरकू समाज के सामाजिक बंधुओं को डराकर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। नये वर्ष के अवसर पर इसाई मिशनरी के द्वारा विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिससे सभी आदिवासी कोरकू समाज के लोगों को कार्यक्रम में खाने एवं बदले में अनाज एवं राशि देने का प्रलोभन देकर इसाई धर्म को अपनाने के लिये मजबूर किया जा रहा है। यदि ग्रामवासी मिशनरीयों को रोकने का प्रयास करते है या बात करते है तो उनके विरूद्ध ही थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की धमकियां दी जा रही है। जिससे पुलिस विभाग भी आदिवासी कोरकू समाज के सीधे सादे लोगों को डरा धमका रहे है। संगठन का कहना है भविष्य में इसाई मिशनरी के प्रचारक जिले के किसी भी कोरकू गांव में गांव चावड़ी एवं पंचायत की बिना अनुमति के प्रवेश करके धर्मान्तरण करने का कार्य करते पाये जाने पर समाज संगठन अपने स्तर से कठोर कार्यवाही करने के लिये बाध्य होगा। संगठन ने इसाई मिशनरियों के साथ धर्मान्तरण में सहयोग करने एवं मारपीट करने वाले हरिलाल, रामप्रसाद, सुगरति के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत आवेदन सौंपने वालों में मुकेश अखंडे, किशोरी अखंडे, गोरेलाल बारस्कर, सिखलाल अखंडे, मंजूलाल लोबो, शंकर सिलू, प्रेमलाल दरसीमा, हरेलाल अखंडे, इंदरलाल दरसीमा, बैरसिंह सिलू, सादू दरसीमा, सुकूलाल सिलू, जगतराम सिलू, रामा, कुसरू अखंडे, कैसलाल अखंडे, झनकलाल लोबो, गजू लोबो, सुकलाल अखंडे, ग्यारसिंह, दलन सिंह, अमृत दरसीमा, मुले भोसम, सुखन दरसीमा, दलसिंह अखंडे सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
धर्मांतरण का विरोध करने पर मारपीट, एसपी से शिकायत
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours