




सारनी। कुशाभाऊ ठाकरे जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के तत्वधान में स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवे दिन तीन मैच खेले गये। पहला मैच आर एस बैतुल एवं महाकाल बोरी आमला के बीच खेला गया।। पहला आर एस बैतुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर एस बैतुल ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 103 रन बनाए। 104 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल आमला ने 8 विकेट खोकर 10 ओवर में 102 रन ही बना पाई और यह मैच 2 रनों से हार गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आर एस बैतूल के आकाश प्रजापति जिन्होंने बल्ले से 20 रन और गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। आज के दिन का दूसरा मैच हैदरी क्लब इटारसी और बालाजी बैतूल के बीच खेला गया। जिसमें बालाजी बेतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 56 रन का लक्ष्य हैदरी क्लब इटारसी के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदरी क्लब इटारसी ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर 58 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शाहनवाज जिन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से नाबाद 29 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।
आज के दिन का तीसरा मैच हैदरी क्लब इटारसी और आर एस बैतूल के बीच खेला गया आर एस बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर एस बैतूल ने निर्धारित 12 ओवरों 5 विकेट खोकर 64 रन बनाए और हैदरी क्लब इटारसी के सामने 65 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटारसी ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर यह 70 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच लवीश कौशल जिन्होंने बल्ले से 39 रन एवं 1 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने।
मैच के मुख्य अतिथि रामजनम सिंह रामप्रवेश सिंह ओम प्रकाश सिंह रंजीत सिंह सुधा चंद्रा जीपी सिंह नन्हे सिंह योगेश बर्डे गणेश मस्की अमित अग्रवाल अजय प्रजापति खुशीलाल पवार किशोर डेहरिया बंटी पंडाग्रे राजा गोहे सुभाष सिंह संजीत चौधरी गणेश मस्की शुभम जैन चांद अंसारी रोहित अग्रवाल अंकित सिंह उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours