आमला। घटना दिनाँक 03/05/2022 को फरियादी अशोक पिता नत्थुजी बामने उम्र 52 वर्ष नि. वार्ड न. 17 बोड़खी ने रिपोर्ट किया कि वह तथा उसका परिवार दिनाँक 28/04/22 को ग्राम रोजड़ा चिचौली तेरहवी एवं वर्षी के कार्यक्रम मे चले गये थे । दिनाँक 03/05/22 को भतीजे दीपक ने देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था एवं अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था । सामान चैक किया तो दस नग पूजा के चांदी के सिक्के एवं नगद बीस हजार रूपये एवं दो हजार रूपये की चिल्हर नही मिले। किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना आमला मे अप.क्र. 341/22 धारा 457, 380 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये तत्काल आरोपीगण की पतासाजी करने के निर्देश दिये गये। श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री नीरज सोनी द्वारा श्रीमान एसडीओपी महोदय सुश्री पल्लवी गौर के नेतृत्व मे टीम गठित कर अज्ञात आरोपीगण की पतासाजी मे लगाया गया। दौराने विवेचना विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही बाबू उर्फ हितेश पिता कमल हरसुले उम्र 24 साल नि. बोड़खी एवं अरविन्द पिता तुलसीराम गुबरेले उम्र 20 वर्ष नि. हसलपुर का अपने दोस्तों के साथ लगातार पार्टी कर रहे है तथा उनकी गतिविधियाँ संदिग्ध है। उक्त सूचना के आधार पर उक्त दोनों संदेहियों को तलबकर पूछताछ की गई। जो शुरू मे कभी कुछ कभी कुछ बताकर गुमराह करने का प्रयास करते रहे किन्तु जब हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो दोनों ने जुर्म स्वीकार कर बताया कि अशोक बामने उनका परिचित है तथा परिवार सहित घर पर ताला लगाकर चिचौली तरफ जाने की जानकारी थी इसलिये मौके का फायदा उठाकर दिनाँक 02/05/2022 की रात मे घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर चांदी के सिक्के एवं नगद रूपये व चिल्हर चोरी किये थे। आरोपीगण बाबू एवं हितेश एवं अरविन्द द्वारा दिये गये मेमोरेण्डम मुताबिक आरोपीगण के कब्जे 10 चांदी के पूजा के सिक्के एवं नगद 10000 रूपये जप्त किये गये है तथा आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे उपजेल मुलताई भेजा गया है।
उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही मे निरी. संतोष पन्दरे, सउनि. पंचमसिंह, सउनि. राममूरत, प्रआर. मनोज डेहरिया, प्रआर. अनंत यादव, प्रआर. बसंत उइके, आर. विनय, आर. रोहित की भूमिका रही।
दो नकबजन गिरफ्तार, दस चांदी के सिक्के एवं 10 हजार रूपये, आमला पुलिस की कार्यवाही
+ There are no comments
Add yours