दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

Estimated read time 1 min read

आमला। ग्राम हथनोरा में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय  प्रशिक्षण वर्ग का देर शाम समापन हो गया। वर्ग का समापन सत्र पूर्व सांसद सुभाष आहूजा,विधायक डॉ योगेश पण्डागरे,भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, वरिष्ठ नेता मुकेश खण्डेलवाल, प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रमुख कमलेश सिंह ,वर्ग प्रभारी दीपक सलूजा मण्डल अध्यक्ष यशवंत यादव,व्यस्था प्रमुख एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष भगवंत सिंह रघुवंशी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विधायक डॉ योगेश पण्डागरे ने कार्यकर्ताओं के साथ वर्ग में बैठकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ईश्वर की संरचना में मनुष्य सबसे ऊपर- मुकेश खण्डेलवाल

प्रशिक्षण वर्ग में हमारा विचार परिवार विषय पर सत्र को सम्बोधित करते हुए मुकेश खण्डेलवाल ने कहा कि ईश्वर की संरचना में मनुष्य सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि परिवार तो जानवरो के भी होते हैं लेकिन हम उसे झुंड कहते हैं। मनुष्य किसी न किसी विचार से जुड़ा होता है। यदि भिन्न भिन्न संगठन के विचार आपस मे मिलते हैं तो वह विचार परिवार कहलाता है। उन्होंने कहा कि संघ का विचार ही भाजपा का विचार है। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद, वनवासी कल्याण परिषद, विद्या भारती,उद्योग भारती, सेवा भारती , भारतीय मजदूर संघ ,जैसे कई संगठन राष्ट्रवाद की विचार धारा को लेकर काम कर रहे हैं। भाजपा भी उनमें से एक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्ति नही विचार से जुड़कर काम करने की बात कही।

भाजपा ने मप्र को बीमारू राज्य से उबारा- डॉ पण्डागरे

प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ विषय पर वर्ग में अपने विचार रखते हुए विधायक डॉ योगेश पण्डागरे ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सरकार में प्रदेश को बीमारू राज्य का दर्जा प्राप्त था। सड़क और बिजली की बदतर स्थिति थी।चम्बल क्षेत्र में डाकुओं का आतंक था। वर्ष 2003 के बाद पहले उमा भारती फिर उसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने बीमारू राज्य के कलंक को मिटाया और विकास की नई गाथा लिखी। विधायक ने कहा कि आज प्रदेश से डाकुओ का सफाया हो गया है। कानून का राज कायम हो गया है। कई बार कृषि के क्षेत्र में कर्मणा अवार्ड मिल चुका है। सिचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो गया है। कोरोना संकट के वावजूद प्रदेश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा। विधायक ने वर्ग मे शामिल कार्यकर्ताओ से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक ले जाने की बात कही।

भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल – बबला शुक्ला

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि हर काम के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता के लिए काम यही हमारी पद्धति है।प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा का प्रसार के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में बेहतर भूमिका निभाएगें ऐसा मेरा विश्वास है। समापन के पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने हमारे अन्त्योदयी प्रयास एवं जिला वर्ग प्रमुख कमलेश सिंह ने राष्ट्र की मुख्य विचारधारा हमारी विचार धारा विषय पर अलग अलग सत्रों में वर्ग को सम्बोधित किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours