देश के प्रधानमंत्री के जन्म सप्ताह का समापन भाजपा कार्यकर्ताओ ने बाबा मठारदेव मंदीर मे पूजा अर्चना, साफ सफाई व वृक्षारोपण करके मनाया

Estimated read time 0 min read

सारनी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्म सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया था। उस तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी ने 14 सितंबर 2020 से 20 सितंबर 2020 तक लगातार 7 दिन का कार्यक्रम कर सेवा सप्ताह का समापन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पौधारोपण कर बाबा मठारदेव प्रांगण की साफ सफाई एव बाबा मठारदेव प्रांगण में फलदार वृक्ष रोपण कर बाबा मठारदेव मंदिर में पूजन कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिले के मंत्री रंजीत सिंह जी ने कहां की  लगातार सात दिन किए गए कार्यों पर भाजपा मंडल सारणी को और सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया और उम्मीद जताई 25 सितंबर से आने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म सप्ताह को भी भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी अति उत्साह के साथ मनाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, बैतूल हरदा हरसूद सांसद दुर्गादास उइके, विधायक योगेश पंडाग्रे जी के द्वारा बताए गए कार्यक्रम को करने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, पंजाब राव बारस्कर, प्रकाश शिवहरे, राजकुमार नागले, सतीश बोरासी, मुकेश बाबू सिंह, रेवाशंकर मगरदे, मुकेश यादव, मनीष धोटे, रमेश हारोड़े, योगेश बर्डे, राहुल कापसे, विनय मदने, प्रवीण सोनी, राकेश सोनी, मुलेस रणित, सुनील पाटिल, शिवम मालवीय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours