दूसरे दिन भी जयस्तंभ पर बिना मास्क चलने वालों के चालान बने

Estimated read time 0 min read

सारनी। कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। अब बिना मास्क चलने वालों पर सतत करवाई होगी। शाहपुर एसडीएम अनिल सोनी, घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, एसडीओपी सारनी अभय राम चौधरी व टीआई महेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर सोमवार को जयस्तंभ चौक पर उक्त कार्रवाई की गई। पटवारी हरिओम चौरे, राजेंद्र इरपाचे और सारनी पुलिस थाने की टीम ने कार्रवाई की। पटवारी हरिओम चौरे ने बताया दोपहर से शाम तक एक दर्जन लोगों के चालान बनाए गए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours