- दुष्कर्म पीड़िता की जान बचाने के लिए बड़े से बड़े अस्पताल में शासन के सहयोग से कराएंगे उपचार – विधायक ब्रह्मा भलावी
रानीपुर। आज देर शाम क्षेत्र के विधायक ब्रह्मा भलावी दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक के घर पहुंचे और उपस्थित परिजनजनों के साथ ग्रामवासियों का ढांढस बधाया और कहाँ की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा साथ ही नाबालिक की जान बच सके इसके लिए बड़े से बड़े अस्पताल में शासन के सहयोग से उपचार कराया जाएगा पीड़िता के इलाज में किसी भी तरह की कोई लापरवाही एवं कमी नहीं आने दी जाएगी दोषी को सख्त से सख्त सजा हो फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे एवं अगले सात दिन के अन्द पीड़िता के खाते मे उपचार के लिए राशि और शासन के द्वारा जमा किये जाएगे।
इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, महिला सेवा दल की ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा आत्माराम मर्सकोल, रानीपुर नगर अध्यक्ष कुवरलाल जावलकर, राजू कहार, जीवन वर्मा, संतोष उइके, संजय साल्वे, श्यामू परते,अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours